रायपुर 19 नवम्बर 2025.प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण की 21वीं किस्त के लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम के दौरान
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान,
माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णुदेव साय, तथा
माननीय कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ श्री रामविचार नेताम
द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र धमतरी के प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर माननीय मंत्रियों द्वारा केवीके धमतरी द्वारा प्रकाशित “मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण तकनीक” विषयक तकनीकी बुलेटिन का औपचारिक विमोचन भी किया गया।

