शिक्षा

अजजा शासकीय सेवक संघ एवं गोंड़ समाज कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के द्वारा 50 बच्चों को किया गया अभ्यास पुस्तिका वितरण

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

प्रवेश परीक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दिया गया मार्गदर्शन

आज दिनांक 30 नवंबर को तेलीनसत्ती मुड़ा, रीवागहन परिक्षेत्र, तहसील धमतरी में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास संघ जिला शाखा धमतरी एवं आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ जिला धमतरी के संयुक्त तत्वाधान में मुडा क्षेत्र अंतर्गत सम्मिलित आठ गांव के कक्षा पांचवी में अध्यनरत विद्यार्थी गण को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, एकलव्य प्रवेश परीक्षा, जवाहर उत्कर्ष प्रवेश परीक्षा तथा कक्षा आठवीं में अध्यनरत विद्यार्थियों को प्रयास विद्यालय प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति तथा राज्य सरकार की ओर से पढ़ाई की जाने वाली श्रमिक योजना, अंतर्गत नोनीहाल छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन, योजना मुख्यमंत्री युवा करियर निर्माण योजना संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। तथा उपस्थित लगभग 50 विद्यार्थियों को उक्त परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शिका एवं अभ्यास पुस्तिका प्रदान किया गया। विद्यार्थियों की मॉक टेस्ट लेकर अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास संघ जिला धमतरी के जिला अध्यक्ष गेवाराम नेताम, महासचिव दौलत राम ध्रुव, सचिव कलाराम गंगेश, सलाहकार कृष्णा राम मरकाम, सदस्य गण मनमोहन नेताम, हुमन सिंह ध्रुव, मुड़ा के अध्यक्ष सैनसिंह मंडावी, सलाहकार काशीराम छेदैहा, सचिव संतोष ध्रुव, रामजी नेताम उपाध्यक्ष, खेदुराम, विक्रम कोर्राम, नीरज नेताम सहित विद्यार्थियों के पालकगण तथा माताएं एवं युवा साथी उपस्थित थे।
गेवाराम नेताम जिलाध्यक्ष
छ.ग.अजजा शास.से.वि.संघ धमतरी