छत्तीसगढ़ सरकार

आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने की राज्य जनजातीय आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
पोष्ट मेट्रिक छात्रावासों में सीट वृद्धि करने तथा वनांचल के महाविद्यालयों में साइंस विषय पर स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ कराने की मांग की
राजनांदगांव, 12 दिसम्बर 2025
गत दिनों राज्य अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री रूप सिंह मण्डावी के जिले में प्रवास कार्यक्रम के दौरान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी जिले के आदिवासी समाज के सामाजिक प्रतिनिधियों ने मानपुर रेस्ट हाउस में उनसे मुलाकात की। इस दौरान समाज प्रमुखों द्वारा जिले के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी में संचालित पोष्ट मेट्रिक छात्रावासों के स्वीकृत सीट 50 को वृद्धि कर 100 सीट करने तथा वनांचल के महाविद्यालयों में साइंस विषय के अंतर्गत भौतिक, रसायन एवं गणित आदि विषयों पर स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ कराने की मांग की। जिससे कि आदिवासी वर्ग सहित वनांचल में निवासरत सभी वर्गों के विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राप्त हो सके। इसके अलावा सामाजिक प्रतिनिधियों ने अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के लिए जिला स्तरीय कार्यालय भवन का निर्माण, जिले मे स्थानीय आरक्षण तथा अभी हाल में ही कवर्धा जिले में अनुसूचित जनजाति वर्ग के बड़ी संख्या में कर्मचारियों के स्थानांतरण पर विरोध दर्ज कराते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान सेवानिवृत्त डीआईजी श्री डीआर आचला, अनुसूचित जनजातीय संघ के अध्यक्ष श्री अरिवंद गोटे, संरक्षक श्री संत कुमार नेताम, श्री पीआर नायक, डाॅ. बिहारी मरकाम सहित बड़ी संख्या में सामाजिक प्रमुखगण उपस्थित थे।