छत्तीसगढ़ सरकारशिक्षा

छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री नितिन नबीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कैबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने दी हार्दिक बधाई

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन में एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत बिहार सरकार के मंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन को पार्टी ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। इस नई जिम्मेदारी की घोषणा से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का वातावरण व्याप्त है।

कैबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने श्री नितिन नबीन को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि श्री नबीन का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगी।

श्री यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी तथा संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।