Sunday, October 25, 2026
छत्तीसगढ़

अजजा शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय अधिवेशन 28 दिसंबर हेतु मंत्री मान. श्री रामविचार नेताम जी को न्यौता दिए

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अधिवेशन कृषि महाविद्यालय रायपुर के कृषक सभागार में दिनांक 28 दिसंबर 2025 एवं अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ महासमुंद, ध्रुव गोंड समाज महासमुंद एवं आदिवासी समाज द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर नारायण सिंह के प्रतिमा स्थापित करने हेतु भूमि पूजन एवं जनजाति गौरव महोत्सव कार्यक्रम दिनांक 18 दिसंबर 2025 महासमुंद हेतु माननीय श्री रामविचार नेताम जी,मंत्री–आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधन विकास छत्तीसगढ़ शासन से रायपुर में भेंटकर आतिथ्य हेतु समय लिए। माननीय मंत्री महोदय जी ने आतिथ्य स्वीकार करते हुए दोनों कार्यक्रम में आने की सहमति प्रदान किए। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर एन ध्रुव, प्रांतीय सचिव एस पी ध्रुव, जिलाध्यक्ष एम.एल. ध्रुव, सामाजिक प्रमुख डीडी माझी, भुनेश्वर ध्रुव, श्याम ध्रुव, परसु ध्रुव उपस्थित थे।