शिक्षा समिति जनपद पंचायत डौंडी की मासिक बैठक में सभापति सम्माननीय श्री भोलाराम नेताम के अध्यक्षता में संपन्न हुआ
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज स्कूल शिक्षा विभाग ,महिला बाल विकास विभाग क्रमांक एक, क्रमांक 2 एवं स्वास्थ्य विभाग के विकासखंड प्रमुख उपस्थित रहे।
विभागीय जानकारी में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने एकल विद्यालय में शिक्षक प्रस्ताव, आगामी वार्षिक परीक्षा पर चर्चा किया एवं अध्यक्ष महोदय के आदेश अनुसार भवन विहिन विद्यालय की जानकारी दिया । महिला बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका के रिक्त पद,भवन विहिन आंगन बड़ी एवम अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के द्वारा विकासखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम ,कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। उक्त बैठक में शिक्षा समिति के सम्माननीय सदस्य तुलेश्वर हिचामी, सुश्री साधना शोरी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण चतुर्वेदी,महिला बाल विकास अधिकारी श्री जागेश्वर शोरी,श्री मरघिया एवं स्वास्थ्य विभाग से श्री कन्हैयालाल कुर पाल एवं सहायक ग्रेड 2 श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर उपस्थित

