छत्तीसगढ़

गोंडवाना महासभा का विराट आयोजन सोनितपुर असम में 21 एवं 22 जनवरी को

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

विशाल गोंडवाना महासभा का आयोजन गोंडवाना साहित्य सभा असम, अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ,गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन असम, गोंडवाना युवा परिषद असम, गोंड समाज सियानी परिषद एवं केंद्रीय कमेटी द्वारा दिनांक 21 एवं 22 जनवरी 2026 को सोनितपुर असम में आयोजित है। इस अवसर पर अतिथि के रूप में श्री फग्गन सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री, अध्यक्ष पार्लियामेंट कमेटी अनुसूचित जाति जनजाति भारत सरकार, सांसद मंडला लोकसभा, छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक केशकाल श्री नीलकंठ टेकाम जी, गोंडवाना गोंड महासभा के राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ आर एन ध्रुव, बिलासपुर जिलाध्यक्ष आर सी ध्रुव, प्रांतीय संयुक्त सचिव एस पी ध्रुव, जिला अध्यक्ष मुंगेली अकत ध्रुव सहित कार्यक्रम में पूरे देश भर से गोंडी विद्वतजन सम्मिलित होंगे। ज्ञात हो असम में देश की आजादी के पहले छत्तीसगढ़ ,महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, तेलंगाना सहित अनेको राज्यों से लाखों की तादाद में सामाजिक लोग रहते हैं।