छत्तीसगढ़

बर्खास्त किए गए शिक्षकों को बहाली करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के प्रावधान अनुसार समझाईश देकर सुधरने का मौका दें–आर एन ध्रुव

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

त्रि स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के सामग्री वितरण स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम लालपुर परिसर पर दिनांक 19. 2. 2025 को श्री अशोक कुमार सिंह सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला हरकाटन,श्री अभय कुजूर सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला चूकतीपानी विकासखंड मनेंद्रगढ़ को शराब सेवन कर निर्वाचन कर्तव्य क्षेत्र में उपस्थित होने के कारण कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जिला महेंद्रगढ़ चिरमिरी, भरतपुर (छत्तीसगढ़) पत्र क्रमांक / 6960/ वाचक/ 2025 मनेद्रगढ़ दिनांक 17 /11/ 2025 द्वारा बर्खास्त किए जाने की अनुशंसा किए हैं। माननीय श्री विष्णुदेव साय जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,माननीय श्री गजेन्द्र यादव जी मंत्री– स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग,विधि एवं विधायी कार्य छत्तीसगढ़ शासन,माननीय श्री रूपसिंह मंडावी अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़ शासन ,श्रीमान मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन,श्रीमान संभागीय आयुक्त सरगुजा संभाग छत्तीसगढ़ को पत्र लिखकर अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोंडवाना गोंड महासभा आर एन ध्रुव ने निवेदन किए हैं कि आदिवासी समाज में कुछ मौकों पर शराब लिया जाता है। कई बार रात में सेवन किए गए शराब का गंध भी दिन में आने लगता है। ऐसी स्थिति में शराब का सेवन किया है यह कहकर आदिवासी वर्ग के कर्मचारियों को बर्खास्त नहीं किया जाना चाहिए। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों के मामलों में राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ के प्रावधान अनुसार उन्हें समझाईश देकर सुधरने का मौका देना चाहिए।

इसलिए जाने– अनजाने यदि गलती हो गई हो तो संबंधित आदिवासी समाज के दोनों बर्खास्त किए गए कर्मचारी को पुनः सेवा में बहाली करते हुए सुधरने का एक अवसर दें।