रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ऐलिगेंस द्वारा बसंत पंचमी से पूर्व भव्य आध्यात्मिक संध्या का आयोजन
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
*रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ऐलिगेंस द्वारा बसंत पंचमी से पूर्व, 18 जनवरी को एक निजी होटल में भव्य एवं आध्यात्मिक संध्या का आयोजन किया गया।*
*इस विशेष अवसर पर भावपूर्ण एवं आत्मा को छू लेने वाले भजनों की मधुर प्रस्तुति दी गई, जिसने क्लब सदस्यों एवं उनके अतिथियों को भक्ति और शांति के भाव से सराबोर कर दिया।*
*कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “फूलों की होली” रही, जिसमें रंगों के स्थान पर सुगंधित फूलों की वर्षा कर दी भक्तिमय वातावरण का सृजन किया गया।*
*इस भव्य आयोजन में लगभग 200 से अधिक लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।*
*क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नीरू अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना तथा लोगों को सेवा, संस्कार और श्रद्धा से जोड़ना है।*
*वहीं क्लब की सचिव रोटेरियन तनुश्री अग्रवाल ने कहा कि क्लब द्वारा निरंतर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
*कार्यक्रम की चेयरपर्सन रोटेरियन आंचल गांधी के कुशल मार्गदर्शन में यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।*
*रोटरी क्लब ऐलिगेंस का यह आयोजन भक्ति, संगीत और सेवा का सुंदर संगम प्रस्तुत करता हुआ उपस्थित सभी लोगों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ।

