Uncategorized

कोरोना बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में दो और नये कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले…. इस जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 4… 72 घंटे में प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 10 बढ़ी .. कलेक्टर ने बताया

Spread the love

EXCLUSIVEBy Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws Last Updated May 17, 2020

रायपुर 17 मई 2020 । छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजेटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बालोद में पिछले 24 घंटे में 3 नये कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले हैं। शनिवार को एक कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद रविवार को दो और कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले हैं। ये दोनों भी प्रवासी हैं, जो हाल ही में दूसरे प्रदेश से लौटे हैं, जिन्हें क्वारंटीन करके रखा गया था।

Watsapp

इससे पहले दल्ली राजहरा में दो मरीज पहले ही मिले थे, वो दोनों मरीज भी प्रवासी थी, जो हाल ही में महाराष्ट्र में लौटे थे, जिसके बाद सभी की टेस्टिंग के लिए एम्स को भेजा गया था, जिनकी रिपोर्ट लगातार पॉजेटिव आ रही है।

इस नये मरीज मिलने के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब फिर से 11 हो गयी है। बालोद में कुल मरीजों की संख्या अब बढ़कर 4 हो गयी है। कलेक्टर रानू साहू ने मरीजों के बारे में बताया कि… ये सभी प्रवासी हैं, जिन्हें क्वारंटीन करके रखा गया था। कुल 40 लोगों में से 25 की रिपोर्ट आ चुकी है, जबकि 15 की रिपोर्ट आनी अभी बची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *