प्रदेश किसान संघ छत्तीसगढ़ . गांधी स्मारक स्मरण करकिसान संगठनों ने की दाम सत्याग्रह की घोषणा रायपुर में
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज प्रदेश भर के किसान संगठनों ने आज आजाद चौक गांधी प्रतिमा के सामने गांधी स्मृति सभा का आयोजन किया एवं वहीं से दाम सत्याग्रह की घोषणा की । उल्लेखनीय है कि किसान संगठन समर्थन मूल्य वृद्धि का लाभ देते हुए 3286 रू प्रति क्विटल की दर से धान का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं । साथ ही पिछले साल की समर्थन मूल्य वृद्धि 117 रु प्रति क्विटल हेतु 117 रु अंतरकी राशि के भुगतान की मांग कर रहे हैं । साथ ही भूपेश सरकार के कार्यकाल की राजीव गांधी न्याय योजना की बकाया चौथी किश्त के .भुगतान की भी मांग कर रहे हैं । एवं केन्द्र सरकार से समर्थन मूल्य गारंटी कानून की मांग भी दाम सत्याग्रह के माध्यम से प्रमुखता से की जा रही है । आजाद चौक में आयोजित गांधी स्मृति सभा एवं किसान संवाद में विभिन्न संगठनो ने भागीदारी की एवं प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे प्रदेश किसान संघ के संयोजक सुदेशटीकम ने कहा कि गांधी जी ने स्वाधीनता संग्राम के दौरान किसानों के लिए कई आंदोलन एवं सत्याग्रह किए और उनका जीवनदर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है उनके बताए रास्ते का अनुसरण करते हुए किसान मजदूर हक के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प करने का आज दिन है जिसके लिए सभी संगठन आज एकजुट हुए हैं यह अच्छी शुरुआत है । छग प्रगतिशील किसान संगठन के राजकुमार गुप्ता ने कहा आज सर्वाधिक खतरा किसान की जमीन और उसकी उपज पर है । एकजुटता ही सुरक्षा का मूल मंत्र है। छग बचाओ आंदोलन के आलोक शुक्ला ने कहा जहां खनन परियोजनाओं के लिएपूरे छत्तीसगढ़ में जमीन हथियाने की कोशिश की जा रही है वही धान खरीदी में किसानों को नाहक परेशान कर अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है । किसान बंधु संगठन के टेकसिंह चंदेल ने कहा कि सरकार राजस्व जुटाने की धुन मे पूरी नैतिकता ताक पर रखते हुए शराब दुकान जगह जगह खोल रही है । जोकि नसिर्फ किसान बल्कि पूरे समाज के लिए घातक है । संयुक्त मोर्चा के रवि ताम्रकार ने सरकार के पूरा धान खरीदने की मंशा पर सवाल उठाते हुए एकजुट संघर्ष पर बल दिया । छमु मो मजदूर कार्यकर्ता समिति के महेश साहू ने कहाआने वालेसमय में किसान के सामने बीज विधेयक बिजली बिल विधेयक जैसी चुनौती आ रही है इससे निपटने तैयार रहने का आहवान किया । जिलकिसान संघ राजनांदगांव से बिनेक मण्डावी चन्दू साहू आवास अधिकार कार्यकर्ता ढालेस साहू जिला किसान संघ मोहला मानपुर के बालसिंग आचला किसान बंधु संगठन केअध्यक्ष आत्माराम साहू , पारकर जी आदि ने . किसान संवाद में अपनी बात रखी । देवलाल साहू ईश्वरी नेताम पुनुपटेल संदीप भाई गैंदलाल बलेसर ठाकुर रुमलाल अशोक साहू विशेषरूप से उपस्थित थे । मोतीलाल सिन्हा ने आभार व्यक्त किया । आगामी दिनों में प्रदेशभर में यात्राऐं सभा एवं प्रदर्शन दाम सत्याग्रह अंतर्गत किए जाएंगे ।
एड राजकुमार गुप्त

