शिक्षा

आर के कुंजाम “प्रकृति” व्याख्याता अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा सम्मान से सम्मानित

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
बड़े हर्ष की विषय है, कि नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाऊंडेशन नेपाल द्वारा देश विदेश के हजारों कवि,लेखक, पत्रकार, साहित्यकार और शिक्षकों को नेपाल भारत मैत्रीय विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्धन तथा नेपाली तथा हिन्दी भाषा संयुक्त वैश्विक प्रचार प्रसार तथा देश विदेश की भाषा, साहित्य,कला और संस्कृति से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिनांक 21/02/2026 अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर एक हजार प्रतिभाओं को सम्मानित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष पहचान के रूप में 2482 प्रतिभागियों में 583 महिला तथा 417 पुरूष तथा बाल कवि वयोवृद्ध सभी को सम्मानित किया गया। जिसमें शास उच्च माध्यमिक विद्यालय जरौद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड कर्मचारी कालोनी भाटापारा आर के कुंजाम “प्रकृति ” वरिष्ठ व्याख्याता को सम्मानित कर नि: शुल्क आनलाईन कार्यक्रम मार्फत सभी को ई प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। साथ ही प्रतिभाओं में नेपाल भारत अमेरिका मारीशस, तंजानिया एवं चीन के कवि लेखक साहित्यकार और शिक्षकों की सहभागिता अहम् रही। जिससे भावी पीढ़ी के युवाओं के सृजनशीलता लेखन और अंतरराष्ट्रीय एकता पर बल प्राप्त होता है।
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर सम्मानित सभी प्रतिभागियों को शुभ कामना देते हुए संस्था के अध्यक्ष आनंद गिरि मयालु नेपाल ने कहा -भाषा और संस्कृति राष्ट्र की अमूल्य संपदा है सभी भाषाओं को बोलकर लिखकर ही उनका संरक्षण एवं संवर्धन किया जा सकता है।