व्यापार

कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित एक्सपो में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे किरण सिंह देव

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित एक्सपो में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे किरण सिंह देव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक को आगामी राज्य बजट हेतु व्यापारियों के सुझावों की प्रति सौंपी गई। इस अवसर पर श्री किरण सिंह देव ने कहा कि कैट द्वारा दिए गए सभी सुझावों को वे राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी तक अवश्य पहुँचाएंगे।

इस पर कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर परवानी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की अपेक्षाओं और समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने का यह एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने इस सहयोग के लिए श्री किरण सिंह देव के प्रति आभार भी व्यक्त किया।