मोहला विकासखण्ड के ग्राम हथरेल में गूँजेगी शिक्षा और संस्कृति की गूँज
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
गोंड़ समाज सुवरबोड़ द्वारा भव्य सांस्कृतिक, संवैधानिक एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन 12 अप्रैल को
राजनांदगांव, 10 अप्रैल 2026
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी जिले के ग्राम व सर्कल हथरेल स्थित गोंड़ समाज केन्द्र (सुवरबोड़) में रविवार 12 अप्रैल 2026 को सुबह 08 बजे से सांस्कृतिक, संवैधानिक एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समाज के युवाओं को भविष्य की राह दिखाने और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं सहित महाविद्यालयीन और स्नातकोत्तर स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि समाज के प्रबुद्ध जन, महिला वर्ग, पुरुष वर्ग और कर्मचारी वर्ग भी शामिल होकर संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक उत्थान पर चर्चा करेंगे।
इस एक दिवसीय कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजिक संस्थान उत्थान जिला बालोद श्री तुकाराम कोर्राम, गोंडवाना समाज के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष श्री श्याम सिंह कौड़ो, गोंडवाना समाज के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय संरक्षक एवं जिला जनसंर्पक अधिकारी बालोद श्री चंद्रेश ठाकुर, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के जिला अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार गोटे, पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री लखन सोरी, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय कोषाध्यक्ष श्री शिव कलामे, केन्द्र अध्यक्ष सुवरबोड़ श्री पुरणसिंह कुमोटी, खाद्य निरीक्षक श्री धरमुराम किंरगे, सर्कल अध्यक्ष भोजटोला श्री केजुराम बोगा, सर्कल अध्यक्ष बोटेझर श्री भावसिंह कुमोटी, सर्कल अध्यक्ष मड़ियानवाड़वी श्री रैयसिंग सोरी, सर्कल अध्यक्ष हथरेल श्री सुखराम तुलावी, हथरेल सर्कल सचिव श्री प्रेमलाल मंडावी, बोटेझर सर्कल सचिव श्री दिनेश कुमार धुर्वे, सर्कल सचिव भोजटोला श्री रेशम नुरेटी, सर्कल सचिव मड़ियानवाड़वी श्री शेषराम धुर्वे व्याख्याता श्री जे. आर. कोरचे, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के ब्लाॅक सचिव मोहला श्री मन्ने मंडावी, प्रधानपाठक श्री धनसिंह कुंजाम, शिक्षक श्री कृष्ण कुंजाम, सचिव श्री सीताराम उपस्थित रहेंगे। गोंड़ समाज केन्द्र सुवरबोड ने सभी छात्र-छात्राओं एवं सभी वर्ग के लोगों को निर्धारित तिथि एवं समय में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
–00–

