जुर्म

शासकीय रेल पुलिस इकाई रायपुर की बड़ी कार्यवाही 118 नग कीमती लगभग 25 लाख के मोबाईल बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों के मोबाईल गुमने एवं चोरी होने की अधिक शिकायत मिलती रहती है। जिसको गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर, श्री द्विव्यांग पटेल के द्वारा उप पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर, श्री एस.एन. अख्तर एवं समस्त थाना प्रभारियों को साइबर सेल की मद्द से अधिक से अधिक मोबाईल सीईआईआर पोर्टल से बरामद करने के दिशा-निर्देश दिये गये थे जिसके पालन में रेल इकाई रायपुर के द्वारा साइबर के माध्यम से शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, रायगढ़, डोंगरगढ़ में गुम हुए मोबाईल को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाईलों को ट्रेस किया गया मोबाईल धारकों का पता चलते ही साइबर एवं थाने की सयुक्त टीम मोबाईल बरामदगी हेतु स्टाफ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में भेजकर कुल 118 नग मोबाईल, कीमती 25 लाख रूपये लगभग के मोबाईल को बरामद किया गया। बरामद मोबाईल बिहार, मध्यप्रदेश, उड़िसा, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग राज्यों अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बालोद, धमतरी से बरामद किया गया है सभी मोबाईल 2025-2026 के गुम हुए मोबाईल है। आज दिनांक 08.04.2026 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर में मालिकों को पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर के द्वारा वितरण किया गया।