ग्रामीण विशेष

बिलासपुर में एक अनुकरणीय वैवाहिक सम्बन्ध

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

विगत दिनों उषारानी सुपुत्री माता फिरण पिता चन्द्रिका प्रसाद नेताम, निवासी ग्राम सरजुनी जिला सक्ती का व्याह यतीश सुपुत्र माता आरती पिता दिवंगत डॉ. निरंजन सिंह ठाकुर (उइके) निवासी ग्राम मनकी (अर्जुन्दा) तहसील डौंडी लोहारा, जिला बालोद के साथ बिलासपुर में पारंपरिक सगाना रीति रिवाज से संपन्न हुआ. कन्या बी.ई. पास है, वर भिलाई में सेल्फ एम्प्लाईड है. खुद का व्यवसाय है. दोनों परिवार शिक्षित संपन्न और प्रतिष्ठित सामाजिक पृष्ठभूमि से हैं. नौकरीपेशा लड़का लड़की के तलाश में व्याह का उम्र निकलते जा रह है.. ऐसे हालात में दोनों परिवारों का आपस में समझदारी से सम्बन्ध जोड़ना अनुकरणीय मिशाल है.
इस सम्बन्ध में दोनों परिवारों के बीच काउंसेलिंग और आपसी तालमेल बिठाने में गोंडवाना गोंड महासभा के पदाधिकारियों सर्वश्री सरजू राम नेताम रायपुर, उम्मेदी राम गंगराले प्रदेश उपाध्यक्ष, बालोद, और रमेशचंद्र श्याम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर का मत्वपूर्ण योगदान रहा.