डोंडीं आदिवासी विकासखंड के जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के नेतृव में समस्त जनपद सदस्य जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज डोंडी आदिवासी विकासखंड डोंडी के जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के नेतृव में समस्त जनपद सदस्य जिला कलेक्टर उमेश दिव्या मिश्रा से कलेक्टर कार्यालय बालोद में मिलकर जनपद पंचायत डोंडी के सामान्य सभा की बैठक विगत दो माह से नहीं होने से छेत्र की समस्याओं का समाधान सहित शासन की योजनाओं की जानकारी नहीं मिल रही है साथ ही डौंडी ब्लॉक के विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए क्षेत्र के विकास के लिए जिला खनिज न्यास निधि की राशि डोंडी ब्लॉक में खर्च करने के संबंध में ज्ञापन भी दिया गया
जनपद सदस्यो ने बताया की शुक्रवार 17अप्रैल को जनपद पंचायत डोंडी की सामान्य सभा की बैठक रखी गई थी उक्त बैठक में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंडी के अनुपस्थिति पर दीपेश रात्रे प्रभारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे सदस्यो द्वारा उनकी समस्याओं सहित अन्य जानकारी मांगे जाने पर प्रभारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने बताया की मैं प्रभार में हूं किंतु वित्तीय मामले में मैं अधिकृत नहीं हूं तथा पदस्थ मुख्यकार्यपालन अधिकारी नौ मई तक अवकाश में होने की जानकारी दी जनपद पंचायत सदस्यों ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा की ऐसी स्थिति में जब मुख्य कार्यपालन अधिकारी लंबी छुट्टी पर है इससे विकास कार्य प्रभावित होगा किसी न किसी अधिकारी को वित्तीय अधिकार देना चाहिये था जिससे जनपद सदस्य ने कहा की जब हमारी समस्याओं का समाधान ही नही होगा बैठक में प्रभारी अधिकारी के पास कोई अधिकार ही नहीं है इसलिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंडी के अनुपस्थिति के कारण बैठक को सदस्यो ने स्थगित कर दिया ,इस दरम्यान सभी जनपद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र के समस्याओं के बारे में विस्तार से कलेक्टर मैडम को अवगत कराते हुए जिला खनिज न्यास निधि की राशि खनिज प्रभावित छेत्र डोंडी में खर्च किए जाने की मांग की कलेक्टर मैडम ने जनपद सदस्यो को उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण शीघ्र करने की बात कही साथ डोंडी ब्लॉक अनुसूचित क्षेत्र के साथ साथ खनिज प्रभावित क्षेत्र भी है और डीएमएफ फंड के 70% राशि डौंडी ब्लाक में खर्च की जाएगी सभी सदस्य गण अपने अपने क्षेत्र से प्राथमिकता के आधार पर नए सिरे से कार्य के प्रस्ताव प्रस्तुत करें सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जायेगी । सभी सदस्यों को उन्होंने कहा की क्षेत्र के विकास में सभी मिलजुल कर और एक जुट होकर कार्य करें ताकि हम हर क्षेत्र में डौंडी ब्लाॅक की विकास कर सके ,क्षेत्र में जनसमस्या के निराकरण लिए आप लोगों से सहयोग अपेक्षित है सभी सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के विकास हमारे लिए सर्वोपरि है मुलाकात करने वालों में मुकेश कौड़ौ अध्यक्ष,भोलाराम नेताम उपाध्यक्ष,आशा आर्य सभापति कृषि,रत्ना हिरवानी सभापति निर्माण , झमित बाई सभापति सहकारिता साधना सोरी सदस्य शिक्षा समिति,तुलेश्वर हिचामी सदस्य शिक्षा समिति एवं जनपद सदस्य ,पुनित सेन ,शिव बारला,बिसन्तीन आर्य, ईश्वरी देशलहरा,मंजू संजय बैस, प्रीति उर्वशा मौजूद थी

