ग्रामीण विशेषराष्ट्रीय

पहाड़ी पूजा का भव्य आयोजन बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित ईस्ट प्लांट बस्ती में पहाड़ी पूजा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हरपाल सिंह को पूजा समिति का संरक्षक बनाया गया तथा पूजा को शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि 27 मई को भूमि पूजन, 2 जून को माता चंडी पूजा एवं हल्दी पूजा, 5 जून को गोल पहाड़ी से मां का आगमन पूजा स्थल तक, 7 जून को महाभोग वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 9 जून को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

इस वर्ष पूजा का मुख्य आकर्षण रायपुर से आने वाली भव्य झांकी होगी। समिति ने सभी बस्तीवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

बैठक में अध्यक्ष दुर्गा राव, संरक्षक हरपाल सिंह, जदयू महानगर सचिव विकास कुमार, बिट्टू मिश्रा, मुन्ना सिंह, गंगाधर पांडे, कंचन लाल, गोलू, मिंटू, प्रदीप झा, राजा, मोंटी, शुभम, छोटू, मुन्नी, मातृशक्ति से अनु चौबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।