गोबरी के दीवान सिरोतन सिंह मरावी को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि.
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
गोबरी के दीवान सिरोतन सिंह मरावी जी का देहावसान 25 मई को हो गया था, जिनका दसकरम 3 जून को उनके गृहग्राम गोबरी में संपन्न हुआ. गोबरी गोंडवाना समाज व्यस्था के तहत मल्हार राज के मानिकचौरी उपकेन्द्र का एक गोंडवाना गाँव है.
वे अंग्रेजी हुकूमत के समय गाँव के पटेल थे और समाज के संपन्न और प्रभावशाली व्यक्ति थे. उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिष्टित लोग गोबरी पहुंचे थे. छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्याम और प्रदेश संयुक्त सचिव श्री रिखीराम नेताम जी श्रधांजलि सभा में उपस्थित रहे.
दिवंगत सिरोतन जी अपने सुदीर्घ जीवन काल में 93 बसंत देखकर भरापुरा खुशहाल परिवार वाटिका छोड़ गए हैं. जिसमे छः पुत्रों बुधवार सिंह, जंगीराम, रामलाल, समेलाल,राधेश्याम और हीरालाल, तीन पुत्रियों कमला, झमला और कला बाई सहित नाती पोते पल्लवित हो रहे हैं.
सिरोतन सिंह सभी प्रकार के नशों से से मुक्त थे, और समाज के लिए अनुकरणीय मिशाल थे. देव उन्हें उनके प्रिय परिजन के गोद में पुनः अवतरित करें.
रमेश चन्द्र श्याम

