Friday, July 24, 2026
Latest:
ग्रामीण विशेष

5 जून को किरारी (अकलतरा) हायर सेकंडरी स्कूल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस.

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में ग्राम किरारी अकलतरा में हायर सेकंडरी स्कुल के प्राचार्य श्रीमती अंजुला सोनी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विश्व पयावरण दिवस के बारे में जानकारी दी. शाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया. इस अवसर पर गाँव के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चन्द्र श्याम मुख्य अतिथि तथा श्री अशोक कश्यप सरपंच विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.
श्री श्याम ने इस भीषण गर्मी और जलवायु के अप्रत्याशित व्यौहार को रेखांकित करते हुए इस वर्ष के संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा थीम के बारे में बताया “Inspired by Nature. For Climate. For Our Future.” प्रकृति का ध्यान रखे… जलवायु ही हमारे भविष्य निर्माता है. प्राचार्य श्रीमती अंजुला सोनी ने शाळा परिसर में बनाये गए वाटर हार्वेस्टिंग का भ्रमण कराया. अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षक वृन्द ने शाला परिसर में पेड़ लगाए.
रमेशचन्द्र श्याम