ग्राम किरारी (अकलतरा) के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा … मिलेगी इंग्लिश मीडियम के साथ हाई टेक एजुकेशन की सुविधा
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
ग्राम किरारी (अकलतरा) के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा … मिलेगी इंग्लिश मीडियम के साथ हाई टेक एजुकेशन की सुविधा…
प्रदेश के सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता सुधारने की उद्देश्य से राज्य के जिन 108 स्कुलों का चयन किया गया है उनमें से एक किरारी का हायर सेकंडरी स्कुल भी है. इससे गाँव के लोग तथा प्राचार्य सहित स्कूल के समस्त स्टाफ में खुशियों के लहर व्याप्त है. इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती अंजुला सोनी का विजन, स्टाफ का कठोर परिश्रम, ग्राम पंचायत का नैतिक समर्थन और गाँव के वरिष्ठ नागरिक रमेशचंद्र श्याम जी का सक्रीय सहयोग और अन्तर्विभागीय संयोजन की विशेष भूमिका रही.
अब इस विद्यालय में एक तरफ विज्ञानं एवं कंप्यूटर प्रयोगशाला, डिजिटल शिक्षण सुविधाएं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिलेगा ; तो दूसरी तरफ विद्यार्थियों के स्कूल में दाखिला तथा शिक्षको के पोस्टिंग के लिय प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी.
किरारी को इस मुकाम तक पहुँचाने के लिए किरारी के उन तीन युगदृष्टाओं को स्मरण करना समीचीन होगा जिन्होंने 60 के दशक में पांचवीं कक्षा के बाद साल दर साल छठवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा की पढ़ाई निजी संसाधन से प्रारंभ किया था. तब उन्होंने शासकीय कर्मचारियों (मास्टर और पटवारियों ) से चंदा लेकर तथा छेरछेरा मांग कर “शारदा शिक्षण समिति” का निर्माण किया था. वे न विभूतियाँ हैं… सर्व स्व. श्री अमरनाथ श्याम… इन पंक्तियों के कलमकार रमेश चन्द्र श्याम के पिताश्री, एवं उनके सहयोगी बाबूलाल कश्यप और घासीराम साहू … तीनो पटवारी थे. उन्हें कोटि कोटि वंदन…
रमेश चन्द्र श्याम

