Monday, June 8, 2026
Latest:
ग्रामीण विशेष

महामहिम राज्यपाल द्वारा एकता व स्वावलंबन की मिसाल ग्रामवासियों के श्रमदान से निर्मित सिंचाई परियोजना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित गोल्डन जुबली कार्यक्रम गोंडखपरी में आने हेतु आतिथ्य स्वीकार किए

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

छत्तीसगढ़ जिला बलौदाबाजार के आदिवासी बाहुल्य गांव गोंडखपरी के समस्त ग्रामवासी की ओर से महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी से गोंडवाना गोंड महासभा के राष्ट्रीय सचिव, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर एन ध्रुव के नेतृत्व में एस पी ध्रुव प्रदेश संयुक्त सचिव अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, गांव से समाज प्रमुख रामनरेश ध्रुव, रामायण ध्रुव ने राज भवन रायपुर में महामहिम राज्यपाल से सौजन्य भेंट किए।

प्रतिनिधि मंडल ने गोल्डन जुबली कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए महामहिम राज्यपाल को अवगत कराया की आज से लगभग 50 वर्ष पूर्व गरीबी, भुखमरी एवं पलायन की समस्याओं से छुटकारा पाने हेतु गाँव के पूर्वजों ने श्रमदान से अपने–अपने पैतृक संपत्ति को दान कर बिना किसी मुआवजा के लगभग 1 किलोमीटर लम्बी सिंचाई परियोजना बनाकर गांव को स्वावलंबी एवं समृद्ध बनाया। पूर्वज यही तक नहीं रुके बल्कि उन्होंने श्रमदान से स्कूल एवं महामाया भवन , सामाजिक मनोरंजन भवन, सामाजिक महिला मंडल भवन एवं थोड़ा-थोड़ा जमीन दान कर तालाब का भी निर्माण कर लिए। पर्यावरण संरक्षण एवं सामूहिक सामाजिक विवाह जैसे फिजूल खर्ची रोकने रचनात्मक कार्यक्रम निरंतर हो रहे हैं।

इस खुशी में ग्रामवासी महामहिम राज्यपाल महोदय के गरिमामय आतिथ्य में गोल्डन जुबली कार्यक्रम मनाना चाहते हैं। सामाजिक प्रमुखों ने कहा कि महोदय जी आप हमारे संरक्षक हैं एवं सरकार आदिवासी हित में बहुत सारे कल्याणकारी योजनाएं चलाकर आदिवासियों के चहुमुखी विकास कर रही है। ऐसे समय में आपके गांव में आगमन से हमारा समाज धन्य हो जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल ने निवेदन किया कि एकता एवं स्वावलंबन की मिसाल ग्रामवासियों के श्रमदान से निर्मित सिंचाई परियोजना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित गोल्डन जुबली कार्यक्रम ग्राम गोंडखपरी हेतु आतिथ्य स्वीकार करें। महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा आतिथ्य स्वीकार करते हुए निकट भविष्य में गर्मी के बाद कार्यक्रम में गोंडखपरी आने की स्वीकृति प्रदान किये।