रेल्वेस

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर भाटापारा स्टेशन में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

रायपुर- 15 जुलाई 2026

दिनांक 15 जुलाई 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन, इंजीनियरिंग, यांत्रिक तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों के साथ भाटपारा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-

शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां एवं गाड़ियों के परिचालन पर प्रभाव डालने वाली संभावित दशाओं की रिपोर्ट (सामान्य नियम 6.07), स्पैड से बचाव एवं ऑटोमैटिक सिग्नलिंग फेलुअर के दौरान दी जाने वाली प्राधिकार और चालक दवारा ली जाने वाली सावधानियाँ (सामान्य नियम 9.12), इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा मानसून के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, पॉइंट्स एवं सिग्नल की विफलता के दौरान परिचालन एवं सिग्नल कर्मचारियों के द्वारा बरती जनेवाली सावधानियां, गुडस शेड एवं साइडिंग से लोड क्लियर के दौरान हॉट एक्सल, ब्रेक बाइंडिंग, डोर हीटिंग, असामान्य लोड एवं तरपोलीन को लटकने से बचाव के लिए क्रू, ट्रैन मैनेजर एवं स्टेशन कर्मचारी के दवारा की जाने वाली जाँच, संरक्षा अनुपालन हेतु राजभाषा हिंदी का महत्व, हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण, प्राथमिक उपचार पेटी के उपयोग का प्रदर्शन तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन ।
इस संरक्षा सेमिनार में श्री सुरेश चन्द्र, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर, श्री सनत कुमार साव, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर तथा श्री निकेश कुमार पाण्डेय, राजभाषा अधिकारी/रायपुर के साथ-साथ , संरक्षा सलाहकारो ने संरक्षा सेमिनार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 67 लोगों ने भाग लिया।