कैट ने पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री तारकेश्वर पटेल से की सौजन्य भेंट*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
*व्यापारियों की सुरक्षा एवं सुगम व्यापारिक वातावरण को लेकर हुई साकारात्मक चर्चा – अमर पारवानी*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में कैट छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री तारकेश्वर पटेल से सौजन्य भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर व्यापारियों की सुरक्षा, सुगम व्यापारिक वातावरण तथा शासन-प्रशासन एवं व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल में कैट छत्तीसगढ़ के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री अमर पारवानी ने कहा कि कैट सदैव व्यापारियों एवं शासन-प्रशासन के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग का मजबूत सेतु रहा है। सुरक्षित एवं अनुकूल व्यापारिक वातावरण आर्थिक विकास की आधारशिला है। कैट व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापार संवर्धन तथा उद्योग एवं व्यापार से जुड़े सकारात्मक प्रयासों में प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से व्यापारियों को और अधिक सुरक्षित एवं विश्वासपूर्ण वातावरण प्राप्त होगा।
पुलिस उपायुक्त श्री तारकेश्वर पटेल ने कैट प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रायपुर पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। व्यापारिक समुदाय की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा बेहतर समन्वय के लिए पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा।
कैट प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस प्रशासन एवं व्यापारिक संगठनों के बीच निरंतर संवाद और सहयोग से रायपुर का व्यापारिक वातावरण और अधिक सुरक्षित, सुदृढ़ एवं विकासोन्मुख बनेगा।
इस अवसर पर श्री अमर पारवानी, श्री परमानंद जैन, श्री सुरिन्दर सिंह, श्री अवनीत सिंह, श्री भरत जैन, श्री शंकर बजाज, श्री निलेश मुंदड़ा, श्री रतनदीप सिंह एवं श्री सर्वेश दौलतानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

