ग्रामीण विशेष

लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार नही रहे… श्रद्धान्जलि देने पहुंचे राजनीतिक और सामाजिक जन ग्राम कुंजेमुरा (तमनार).

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
विगत 9 अगस्त को कुञ्ज बिहारी (मरावी) सिदार का असामयिक निधन हो गया था. जिसका दसकर्म 19 अगस्त को उनके गृह ग्राम कुंजेमुरा (तमनार) जिला रायगढ़ में संपन्न हुआ. रायगढ़ – घरघोड़ा रोड पर रायगढ़ से 45 कि.मी. की दुरी पर ग्राम कुंजेमुरा तमनार के पास एक गोंडवाना गाँव है. तमनार में ही जिंदल ग्रुप का कोयला पर आधारित 3400 मेगावाट क्षमता का पावर प्लांट है.
दिवंगत कुञ्ज बिहारी जी की पत्नी श्रीमती विद्यावती सिदार लैलूंगा क्षेत्र की वर्तमान विधायक हैं. कुंजबिहारी जी को राजनितिक और सामाजिक रसूख अपने पिताजी से विरासत में प्राप्त हुआ था, और वे दोनों क्षेत्र में बराबर प्रभावशाली थे. उनके दिवंगत पिता श्री प्रेमसिंह (मरावी) सिदार जी अविभाजित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के तीन बार विधायक निर्वाचित हुए थे. दिवंगत कुञ्ज बिहारी जी अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री सहित प्रतिष्ठित एवं संपन्न परिवार छोड़ गए हैं.
दिवंगत आत्मा को श्रद्धान्जलि अर्पित करने तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने काठी के दिन से लेकर दसकर्म तक राजनेता और एवं सम्मानित जन पहुच रहे थे. जिनमें प्रमुख रूप से सर्वश्री ओ.पी. चौधरी, उमेश पटेल, चरणदास महंत, भूपेश बघेल, रामकुमार यादव जी थे. गोंड समाज के राजनेता और सामाजिक पदाधिकारी गण : देवेन्द्र प्रताप सिंह राज्य सभा सदस्य, श्रीमती फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सदस्य, चक्रधर सिंह सिदार पूर्व विधायक, रतन सिंह कार्यकारी जिला अध्यक्ष पोरते, डॉ. पुरुषोत्तम सिंह जगत डभरा, ताम्रध्वज सिंह जगत डभरा, दमयंती सिंह जगत डभरा सहित आसपास के गाँव के सगा सियान लोग दसकर्म – पगबन्धी रस्म में उपस्थित हुए थे.
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा से संरक्षक ठाकुर यशवंतराज सिंह तारापुर रायगढ़, सलाहकार दीवान बरन सिंह ठाकुर पनझर, संभागीय संयोजक ननकी राम सिदार संपिया, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्याम बिलासपुर से शोकसभा एवं पगबन्धी रस्म में शामिल हुए.

(रमेश चन्द्र श्याम)