Uncategorized

हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई ‘अ’ में पदोन्नति का रास्ता साफ, डीजीपी ने दिए 15 दिन में पदोन्नति के निर्देश

Spread the love

भिन्न छत्तीसगढ़

Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

,  19 May , 2020 07:02 PM
हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई अ में पदोन्नति का रास्ता साफ, डीजीपी ने दिए 15 दिन में पदोन्नति के निर्देश

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई  ‘अ’ के पद पर पदोन्नति के निर्देश दिए हैं। सभी रेंज आईजी को उक्त पदोन्नति 15 दिन के अंदर करने के निर्देश गए हैं। आदेश से राज्य के 278 विभागीय पदोन्नति परीक्षा उत्तीर्ण हेड कांस्टेबल की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से प्राप्त किये गए विधिक अभिमत के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन की ओर से प्रतिस्थापित नए नियम के बिना नियमित पदोन्नति की कार्रवाई की जा सकती है।
जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी रेंज में वर्ष 2018 के विभागीय पदोन्नति परीक्षा उत्तीर्ण 278 प्रधान आरक्षक उपलब्ध हैं। वर्तमान में रायपुर रेंज में 15, दुर्ग रेंज में 119, बिलासपुर रेंज में 33, सरगुजा रेंज 72 और बस्तर रेंज में 39 हेड कॉन्स्टेबल विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। अवस्थी ने निर्देश जारी किए हैं कि उक्त विभागीय पदोन्नति परीक्षा उत्तीर्ण हेड कॉन्स्टेबल को एएसआई ‘अ’ पद  पर नियमित पदोन्नति प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *