ग्रामीण विशेष

ग्राम इटवा (मस्तुरी) जिला बिलासपुर में गोंड समाज ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस .

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
सामान्यतः अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस शहरों और कसबों में निवासरत ट्राईबल कम्युनिटी द्वारा 9 अगस्त को मनाया जाता है. लेकिन सामाजिक जागरूकता, जन मान्यता और ग्राम स्तर तक त्यौहार के रूप में स्वीकार्यता के कारण अब यह अगस्त माह भर अलग अलग तिथियों में मनाया जाने लगा है. इसी क्रम में ग्राम इटवा तहसील मस्तुरी जिला बिलासपुर में 30 अगस्त को गोंड समाज ने अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया.
ग्राम इटवा गोंडवाना समाज व्यवस्था के अंतर्गत गोंडवाना गोंड महासभा मल्हार के सरसेनी उपकेन्द्र का सदस्य ग्राम है. यहाँ विगत कई वर्षों से गोंड समाज के अगुवाई में अन्य आदिवासी समाज मिलजुल कर इस पर्व को मनाते आ रहा हैं.
इस वर्ष भी प्रतिकूल बरसाती मौसम के बावजूद बड़े धूमधाम से ग्राम इटवा में आदिवासी पर्व मनाया गया. जिसमें सरसेनी उपकेन्द्र के सामाजिक सियानो, युवक युवतियों ने बढ चढ़ कर भाग लिया. नदी किनारे स्थित बुढादेव ठाना में पूजा अर्चना कर बाजे गाजे के साथ रैली निकली और पुरे गाँव का भ्रमण किया. रैली वापसी के बाद मंचीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ.
मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मा. दिलीप लहरियाजी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे. क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक सियानो में सर्वश्री सुखीराम मरावी संरक्षक सरसेनी उपकेन्द्र, ननकीराम जगत अध्यक्ष सरसेनी उपकेन्द्र, रामचंद्र ध्रुव जिला अध्यक्ष अ.ज.जा.शा. से. संघ बिलासपुर, डी.पी. मरावी अध्यक्ष मानिकचौरी उपकेन्द्र, राजाराम राजभानु प्रदेश अध्यक्ष भैना समाज, सुनील मरकाम सरपंच ग्राम जलसों, मनोज जगत, लव कुमार सिदार युवा. प्र. जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज सहित समाज के गणमान्य नागरिको ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढाई.
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के साथ रिखीराम नेताम प्रदेश संयुक्त सचिव, प्रेमसागर मरकाम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, शिवचरण जगत कोषाध्यक्ष जिला इकाई बिलासपुर, घनश्याम खुशरो सचिव गोंडवाना गोंड महासभा सीपत उपकेन्द्र ने भी अपनी गरिमामय उपस्थित प्रदान की.
रमेशचंद्र श्याम