रायपुर में बढ़ते कदम आनंद आश्रम में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
रायपुर, छत्तीसगढ़। जन सेवा से राष्ट्र सेवा के संकल्प के तहत आज रायपुर स्थित बढ़ते कदम आनंद आश्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूप सिंह मंडावी, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, चर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्झा एवं अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री दयावंत धर बांधे शामिल हुए।
इस अवसर पर आश्रम में निवासरत 62 वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, केला एवं बिस्किट वितरित किए गए। सभी वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी और संतोष का भाव देखने को मिला। अतिथियों ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर उनका आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आश्रम के अध्यक्ष श्री मुकेश सचदेवा एवं प्रभारी श्री सुनील नाथवानी को अतिथियों ने बधाई दी और उनके सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आनंद आश्रम द्वारा किया जा रहा यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है और जन सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है।
आश्रम प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

