व्यापार

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान लगातार जारी

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

*रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के व्यापारियों के साथ हुआ सार्थक संवाद*

*व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं शासन-प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में CAIT की पहल – अमर पारवानी*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित “CAIT व्यापारी संवाद” अभियान के अंतर्गत कल रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में CAIT की टीम ने व्यापारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

संवाद कार्यक्रम के दौरान रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के व्यापारियों ने अपने व्यापार में आ रही विभिन्न समस्याओं, व्यावहारिक चुनौतियों एवं व्यापार संचालन से जुड़े विषयों से CAIT की टीम को अवगत कराया। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को विस्तारपूर्वक रखते हुए उनके समाधान के लिए संगठन के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने कहा कि CAIT व्यापारी संवाद अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए ठोस प्रयास करना है। व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनके निराकरण के लिए शासन एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से विषयों को रखा जाएगा। CAIT छत्तीसगढ़ व्यापारिक संगठनों के साथ मिलकर कार्य करने और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

CAIT छत्तीसगढ़ की टीम ने रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित मंचों पर उन्हें प्रस्तुत किया जाएगा तथा समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही, CAIT छत्तीसगढ़ और रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के बीच आपसी सहयोग, समन्वय एवं संवाद को भविष्य में भी निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि व्यापारियों के हितों से जुड़े विषयों पर मिलकर प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी ने CAIT के “व्यापारी संवाद” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि CAIT की टीम स्वयं व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रही है और उनके समाधान के लिए सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से सीधे संवाद स्थापित करने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। इससे व्यापारिक संगठनों के बीच आपसी विश्वास, समन्वय एवं सहयोग को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ब्।प्ज् भविष्य में भी व्यापारियों के हितों से जुड़े विषयों पर इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने कहा कि CAIT व्यापारी संवाद अभियान व्यापारियों और संगठन के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसी तरह व्यापारियों से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के आधार पर कैट उन्हें पूर्ण सहयोग देकर समाधान की दिशा में कार्य करते रहेगा

CAIT छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी दिनों में प्रदेश के विभिन्न बाजारों एवं व्यापारिक संगठनों के साथ इसी प्रकार संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को समझना, उनके सुझावों को संगठन की कार्ययोजना में शामिल करना तथा उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों को गति देना है।

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में CAIT एवं रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- श्री विक्रम सिंह देव जी, श्री सुरिंदर सिंह जी, श्री अवनीत सिंह, श्री विजय पटेल जी, श्री राजेन्द्र जग्गी जी, श्री भरत जैन जी, श्री शंकर बजाज जी, श्री अनिल दुग्गड जी, श्री राजकुमार मोगरा जी, श्री सुनील बंसल जी, श्री दीपक चौधरी जी, श्री जयेश चौधरी जी, श्री विक्रम व्यास जी, श्री मनोज पंजवानी जी, श्री सोहेब अंसारी जी, श्री गोपाल अग्रवाल जी, श्री अमित अग्रवाल जी, श्री मनोज जैन जी, श्री हरसुख पटेल जी, श्री चैनाराम चौधरी एवं अन्य पदाधिकारीगण।
धन्यवाद

अवनीत सिंह
प्रदेश महामंत्री
CAIT छत्तीसगढ़
9575561000