छत्तीसगढ़व्यापार

अदाणी फाउंडेशन ने चलाया हरियर स्कूल अभियान: 4,087 लोगों को पौधों का वितरण कर कराया रोपण

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

– *15 गाँवों के 37 विद्यालयों में की हरित पहल*
– *विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने का प्रमुख उद्देश्य*

रायपुर, 24 अक्टूबर, 2026: विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने 15 गाँवों के 37 विद्यालयों में फलदार पौधा वितरण एवं पौधारोपण अभियान चलाया। अदाणी पॉवर लिमिटेड (एपीएल), रायपुर के सामाजिक सरोकार के अंतर्गत चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 3,913 विद्यार्थियों और 174 शिक्षकों सहित कुल 4,087 लोगों को पौधे प्रदान किए गए। विद्यालयों में पौधों के वितरण के साथ पौधारोपण कर विद्यार्थियों को उनके संरक्षण और नियमित देखभाल के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस दौरान, एपीएल के आसपास के ग्राम मूरा, मोहरेंगा, चिचोली, गौरखेड़ा, गैतरा, ताराशिव, रायखेड़ा, भाटापारा, सोनतारा, खपरी, खम्हरिया, कोनारी, बरतोरी, बहेसर और छतौद के विद्यालयों को शामिल किया गया। विद्यार्थियों को आम, अमरूद, नींबू, कटहल, चीकू, सीताफल और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे वितरित किए गए। इस पहल के जरिए बच्चों को पौधों के महत्व से परिचित कराने के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों, प्रधान पाठकों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इनमें श्रीमती गुलाब विश्वकर्मा, श्रीमती प्रीति तिवारी, श्री सुबेसिंह ध्रुव, श्री राजकुमार शुक्ला, श्री मुकेश कुर्रे, श्रीमती मीना सिरमौर, श्री राजेश नायक, श्रीमती सरिता वर्मा, श्रीमती गंगोत्री साहू, श्री बृजेश कुमार सिंह, श्रीमती संगीता वर्मा, श्री मधुसूदन टंडन, श्रीमती भुवनेश्वरी वर्मा, श्री राजेंद्र चतुर्वेदी, श्रीमती दुरपति चंद्रवंशी, श्री पैकरा सर, श्रीमती भारती वर्मा, श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद वर्मा, श्रीमती दिनेश्वरी वर्मा, श्री छेदीलाल साहू, श्री अरुण कुमार सिन्हा, श्री ओमप्रकाश पाटकर, श्री योगेश कुमार साहू, श्री ब्रह्मदेव खिचरिया एवं श्री रमेश बंजारे सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। अदाणी फाउंडेशन की ओर से सीएसआर टीम की श्रीमती प्रीति प्रजापति, सिविल इंजीनियर श्री राजीव रंजन, श्री सुमित कुमार साहू और उत्थान टीम के सदस्यों ने अभियान के संचालन में योगदान दिया।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा करीब एक महीने तक चलाए गए इस अभिनव पहल में ग्राम रायखेड़ा में शासकीय प्राथमिक शाला के 86, पूर्व माध्यमिक शाला के 167, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के 312 तथा हिंदी माध्यम विद्यालय के 261 विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए। इसके साथ ही गौरखेड़ा, मूरा, ताराशिव, सोनतारा, खम्हरिया, कोनारी, बरतोरी, बहेसर और छतौद में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला, प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला और हाई स्कूल सहित कुल 3,652 विद्यार्थियों तथा 174 शिक्षकों को पौधों का वितरण कर उनके ही विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यालय परिसरों और ग्रामीण क्षेत्रों में हरित वातावरण को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों को पौधों की नियमित सिंचाई, देखभाल एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। जिससे बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी तथा उन्हें प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर के आसपास के ग्रामों में आजीविका उन्नयन सहित गुणवत्ता युक्त शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना विकास के कई कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है।