Sunday, October 18, 2026
Uncategorized

राजीव गांधी-राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन


जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के अधीनस्थ केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड के भारत में एकमात्र राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान रायपुर पिछले कई वर्षों से भूमि जल से प्रशिक्षण संबंधित अपनी सेवायें देता आ रहा है । जिसमें भूमि जल से संबंधित अब तक 1180 प्रशिक्षणों के आयोजन तथा 80600 प्रोफेशनल्स को भूजल विषय में प्रशिक्षित किया जा चुका है जिसमें प्रमुखतः वैज्ञानिक, भूजल विद्, गैर-शासकीय संगठन एवं ग्रामीण शामिल हैं ।
इस प्रशिक्षण संस्थान के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय श्री गजेन्द्र सिहं शेखावत मंत्री जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की गरिमामयी उपस्थिति एवं उनके कर-कमलों से दिनांक 25.02.2020 को 1.00 बजे सुबह तूता, अटल नगर, नया रायपुर में किया गया है । साथ ही इस उद्घाटन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि माननीय श्री सुनील कुमार सोनी, सांसद, रायपुर एवं श्री उपेन्द्र प्रसाद सिंह, आ.ए.एस., सचिव, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार, श्री जी.सी.पति, अध्यक्ष, केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड, श्री सुनील कुमार, सदस्य, राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान रायपुर रहे ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से श्री जगमोहन गुप्ता, संयुक्त सचिव (वित्त) जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, भारत सरकार, श्री अविनाश चम्पावत, सचिव, जल संसाधन विकास, छत्तीसगढ़ शासन एवं कृषि, वन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महानदी गोदावरी, केन्द्रीय जल आयोग, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, सर्वे ऑफ इंडिया, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, नगर निगम, एन आई टी, विज्ञान महाविद्यालय, मौसम विभाग, सी.बी.आई, महालेखाकार कार्यालय, पुलिस विभाग, राम कृष्ण केयर हॉस्पिटल के विभाग प्रमुख, सरपंच, तूता के अलावा गैर शासकीय संगठनों के प्रमुख, विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के छात्र/छात्रायें एवं अनेक गाँवों से आये पंच, सरपंच, किसान भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *