स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, ब्रजेश कुमार बाजपेयी को नई जिम्मेदारी
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत विभाग में प्रशासनिक कार्यों में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश क्रमांक ESTB/40189/2026/20-3 के अनुसार, ब्रजेश कुमार बाजपेयी, जो राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा में उप संचालक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग की स्थापना संबंधी कार्यों के संपादन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से उन्हें राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), शंकर नगर, रायपुर में आगामी आदेश तक उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव द्वारा जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय कार्यालयों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है।

