दुर्गा प्रसाद प्रेमा मिश्रा स्मृति सेवा संस्थान हमेशा से समाज में एक अलग सहयोग करती आई है
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज आज दीपावली के शुभ अवसर पर संस्था में ग़रीब परिवारों को फटाका कपड़ा और मिठाई का वितरण किया जिसमे ४० परिवार सम्मिलित थे साथ ही एक विशेष परिवार को साल भर की अपनी संस्था की ओर से सहयोग के रूप में एक बच्चे को फीस प्रदान करी जिसके बाद परिवार और बच्चों में एक अलग खुशी नज़र आ रही थी संस्था के अध्यक्ष सृजन मिश्रा से जब हमने बात की तो उनका कहना था कि हम जितना हो सके लोगो को सहयोग देते है साथ ही हमारी संस्था बिना किसी भेदभाव और सहयोग के डोनेशन के अपने पास से अपनी कमाई का एक हिस्सा सहियोग के रूप में प्रदान करती है छोटे छोटे सहयोग से समाज में बदलाव आता है इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा , अंकित मिश्रा , रुद्रांशी मिश्रा ,नितेश बरबुदे, आकाश गुप्ता, उन्नति मिश्रा और अन्य लोग उपस्थित रहे

