कांकेर जिले में अब तक 779 प्रवासी श्रमिकों को किया गया क्वारेंटाइन
भिन्न / छत्तीसगढ़
Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws
, 20 May , 2020 06:50 PM

कांकेर। प्रवासी श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा वापस लाने की अभियान चलाया गया, जिसके तहत देश के विभिन्न राज्यों से अब तक कांकेर जिले में 779 श्रमिकों को वापस लाया गया है तथा ग्राम पंचायतों में क्वारेंटाइन किया जा रहा है। कलेक्टर केएल चौहान ने जिले के सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित कर कहा है कि क्वारेंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना न पड़े़े इसके लिए पुख्ता इंतजाम करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्राम पंचायतों में क्वारेंटाइन सेंटर बनाकर भोजन, पेयजल, विद्युत, दवाईयां, इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किये हैं। क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गये श्रमिकों में से कांकेर विकासखण्ड के 112 से में 101 पुरूष, 09 महिला एवं 02 बच्चें, कोयलीबेड़ा में 346 में से 324 पुरूष तथा 19 महिला और 03 बच्चें, नरहरपुर में 62 में से 41 पुरूष तथा 21 महिला, चारामा में 31 में से 26 पुरूष एवं 05 महिला, दुर्गूकोंदल 76 में से 73 पुरूष तथा 03 महिला, अंतागढ़ 68 में से 60 पुरूष तथा 08 महिला, भानुप्रतापपुर में 84 में राज्य के बाहर से आये 62 और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से आये हुए 22 श्रमिकों को वापस लाया गया है तथा ग्राम पंचायतवार क्वारेंटाइन सेंटर बनाकर उन्हें आइसोलेट किया गया है तथा मास्क का उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की जानकारी देने निर्देशित किया गया है।
