इंटरस्टेट बसों पर राज्य सरकार ने लगाई ब्रेक… अगले आदेश तक छत्तीसगढ़ में नही मिलेगी प्रवेश ।
Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws


रायपुर — कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे केस को देखते हुए राज्य सरकार ने इंटरस्टेट बसों के पहिए पर ब्रेक लगा दी है छत्तीसगढ़ राज्य ने आगामी आदेश तक अंतर्राज्यीय यात्री वाहन के परिचालन को स्थगित करने का फैसला लिया है।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ के मध्य संचालित यात्री वाहनों को राज्य के लिए प्रवेश की अनुमति आगामी आदेश तक स्थगित रखा जाए।

इस संबंध में मध्यप्रदेश, ओडीसा, झारखंड, बिहार, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र परिवहन आयुक्त को निर्देशित भी किया गया है।
परिवहन आयुक्त सैलाभ साहू ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से अन्य राज्यों के बस परिवहन सेवा को अगले आदेश तक के लिए स्थिगित कर दिया गया है।
इसके लिए सभी परिवहन आयुक्तों को पत्र जारी कर दिया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार के अनुमति से मजदूरों, छात्रों और कोरोना संकट में लगी बसें निरंतर जारी रहेंगी।FacebookTwitterWhatsAppShare
