Uncategorized

ट्राईबल यूथ, उत्कर्ष छात्रावास, द्वारका नई दिल्ली.

Spread the love

   

दिनांक 21/05/2020. Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

विषय अंतर्गत लेख है कि हम सभी 31 छात्र-छात्राएं ट्राईबल यूथ हॉस्टल द्वारिका नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवा कैरियर निर्माण योजना के तहत सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वर्तमान में कोविड-19 महामारी के संक्रमण से संपूर्ण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में तब्दील हो चुका है यहां संक्रमण दर और मृत्यु दर तेजी से बढ़ता जा रहा है विगत दिनों छात्रावास परिसर के आसपास के रिहायशी इलाकों में करुणा संदिग्धों की पुष्टि होने से यहां की स्थिति चिंताजनक हो गई है पिछले माह से लॉक डाउन के कारण कोचिंग सुविधा भी नहीं मिल पा रही है भोजन हेतु आवश्यक न्यूनतम साधनों की अनुपलब्धता से खानपान की व्यवस्था भी असुरक्षित और स्वास्थ्य के प्रतिकूल हो गई है इससे हमारा अध्ययन बाधित हो चुका है विगत 3 माह से हमारे दैनिक भत्ते की राशि भी हमें उपलब्ध नहीं कराई गई है जिससे हमारे बचत के सारे पैसे खर्च हो चुके हैं जिसे हम अपने जरूरी सामान भी कार्य करने में असमर्थ हैं आर्थिक गतिविधि बंद होने से हमारे पालक हमारी मदद नहीं कर पा रहे हैं जिससे वह हमारी प्रति चिंतित हो चुके हैं इस दशा में हमें यहां रुकने का अब कोई औचित्य नहीं रह गया है अतः हम वापस घर लौटना चाहते हैं
विशेष ट्रेनों में हाल ही में करुणा संक्रमण की घटनाएं सामने आ रही हैं अतः ऐसी असुरक्षित और असावधानी के माहौल में ट्रेन में यात्रा करना जोखिम भरा निर्णय होगा हम में से आर्थिक रूप से सक्षम कुछ छात्रों द्वारा मुश्किल से टिकट बुक कराई गई किंतु संक्रमण की आशंका और परिजनों की चिंता करने के कारण वे टिकट अभी रद्द करानी पड़ी हम सभी छात्र छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से लेकर सुकमा तक के दूरस्थ विभिन्न जिलों से हैं जिसकी सुरक्षित जिले तक पहुंच विशेष ट्रेनों से नहीं हो पाएगी अतः उक्त दशाओं को ध्यान में रखते हुए हम छत्तीसगढ़ शासन से यह मांग करते हैं कि हमारी सुरक्षित घर वापसी के लिए यथाशीघ्र दो बसें द्वारका नई दिल्ली भेज दी जाए जिससे संक्रमण के बढ़ते प्रकोप और स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरी स्थिति से हम सुरक्षित निकल सकें ध्यातव्य है कि उत्कर्ष छात्रावास के 1 महीने के बिजली बिल का खर्च छात्रों के भोजन हेतु प्रदाय आर्थिक सहायता से कम खर्च में ही छात्रों को यहां से बस द्वारा उनके घर वापस पहुंचाया जा सकता है आगे की पढ़ाई शुरू होने हालात सामान्य होकर छात्रावास वापस लौटने के दरमियान विद्यार्थी गण अपने-अपने घर से पढ़ाई जारी रखेंगे और अपना खर्च करेंगे जिससे वर्तमान हालत में शासन की आर्थिक बजट पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
इस संदर्भ में हम छत्तीसगढ़ शासन का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं कि हमारे द्वारा दिनांक 08/05/2020 को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के आयुक्त सचिव संचालक और योजना प्रभारी आयुक्त महोदय को पत्राचार किया गया है जिसमें यहां के गंभीर हालात से अवगत कराया गया था इस मामले में विभाग के उच्चाधिकारियों से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है वर्तमान दशा में महामारी रौद्र रूप धारण करता जा रहा है जिस कारण हम शारीरिक और मानसिक तौर पर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं इस दशा में विभागीय उच्चाधिकारियों की उदासीनता घातक हो सकती है हमारे स्वास्थ्य उज्जवल भविष्य और परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुल 2 बसों की त्वरित व्यवस्था कर हमें वापस अपने ग्रीस जिले तक पहुंचाने की जिम्मेदारी को छत्तीसगढ़ शासन के पहल से सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की ओर कदम बढ़ाया जाए
प्रकाशनार्थ अग्रेषित
प्रार्थी
ट्राईबल यूथ हॉस्टल(उत्कर्ष),
द्वारिका सेक्टर 18 (A) नई दिल्ली,
संपर्क – 9 8 0 6 3 0 84 28
अंकित सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *