Monday, October 26, 2026
Uncategorized

नाबालिग अपहरण मामले में फरार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार.

राजनांदगांव। नाबालिग अपहरण मामले में फरार चल रही बस्तर की पूर्व जिला पंचाय अध्यक्ष को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पूर्व ओएसडी ओपी गुप्ता द्वारा कथित दुष्कर्म की शिकार पीडि़ता समेत परिजनों को अपहृत किए जाने के बस्तर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबिता मंडावी भी शामिल थी। भाजपा नेत्री मंडावी पर पीडि़ता और उसके परिवार के सदस्यों को जबरिया अपहरण कर ओडिशा में गोपनीय जगह में रखने का आरोप है। पीडि़ता की शिकायत के बाद मोहला पुलिस ने ओपी गुप्ता के भाई और चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस पूरे मामले में मंडावी पर अपहरण का मामला दर्ज किया था। राजनांदगांव पुलिस कप्तान जितेन्द्र शुक्ल ने बताया कि फरार महिला को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस कप्तान द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद से ही पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी थी। बताया जाता है कि रेप पीडि़ता पर अदालती कार्रवाई में बयान बदलने का दबाव बढ़ाने के लिए अपहरण किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *