इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 58 लाख का दिया सहयोग

रायपुर, 22 मई, 2020। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण उत्पन्न संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा की गई अपील के परिपेक्ष्य में विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय महाविद्यालयों, कृषि संकायों, कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं समस्त कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माह मार्च एवं अप्रेल, 2020 के वेतन में से स्वेछानुसार एक-एक दिन के वेतन की कटौती कर छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यमंत्री सहायता कोष में रूपये 58 लाख 27 हजार 879 रूपये का सहयोग प्रदान किया गया है।
(संजय नैयर)
सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी
