Uncategorized

झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं और वीर जवानों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Spread the love

मास्क पहनकर एवं सोशल डिस्टेंसिग का विशेष ध्यान रखते हुये श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के निर्देश

सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को अपने निवास जिला मुख्यालय और निवास ब्लॉक मुख्यालय के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के निर्देश

रायपुर/25 मई 2020 को प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन, सभी जिला मुख्यालयों शहर और ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालयों में झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं तथा वीर जवानों को श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

2013 के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर झीरम घाटी में 25 मई को ही माओवादी हमला हुआ था जिसमें तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल विद्याचरण शुक्ल महेंद्र कर्मा उदय मुदलियार दिनेश पटेल योगेंद्र शर्मा अभिषेक गोलछा गोपी माधवानी सहित अनेक कांग्रेस नेताओं की और वीर जवानों की शहादत हुई थी।

कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को अपने अपने निवास जिला मुख्यालय और निवास ब्लॉक मुख्यालय के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के निर्देश प्रदेश कांग्रेस से दिए गये हैं।

झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं और वीर जवानों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन,प्रदेश पदाधिकारीगण, सांसद विधायक, जिला, शहर और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, सेवादल, जोन, सेक्टर, बुथ प्रभारी व सभी प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जिला, जनपद सदस्य, सरपंच, पंचगण सम्मानित कांग्रेस कार्यकर्ता साथियों को मास्क पहनकर एवं सोशल डिस्टेंसिग का विशेष ध्यान रखते हुये सम्मिलित होने के निर्देश दिये गए हैं।

शैलेश नितिन त्रिवेदी
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *