Uncategorized

पुलिस मुख्यालय से आनंद छाबड़ा को इंटेलीजेंट का चीफ बनाया गया

Spread the love

Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

This post has already been read 61 times!

रायपुर | छत्तीसगढ़ में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब पुलिस विभाग में भी चौकाने वाला फैसला लिया गया है | हिमांशु गुप्ता को एडीजी इंटेलिजेंस के पद से हटाकर उन्हें पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है | उनके स्थान पर रायपुर आईजी आनंद छाबड़ा को इंटेलिजेंस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है | पुलिस विभाग में हुआ ये फेरबदल काफी चौंकाने वाला है |

whatsapp

हिमांशु गुप्ता को बिना किसी प्रभार के पुलिस मुख्यालय भेजा गया है | पिछले साल हिमांशु गुप्ता के अलावा, एसआरपी कल्लूरी और जीपी सिंह आईजी से एडीजी प्रमोट हुए थे | इनमे से फिलहाल जी पी सिंह ही EOW और एंटी करप्शन ब्यूरो की ज़िम्मेदारी दी गयी हैं | बाकि दोनों ही आईपीएस अधिकारीयों को बिना किसी प्रभार के पुलिस मुख्यालय में ही पदस्थ किया गया है | आज हुए इस फेरबदल के बाद एसआरपी कल्लूरी और हिमांशु गुप्ता को पुलिस मुख्यालय में ही नयी जिम्मेदारियां दिए जाने की सुगबुगाहट तेज़ हो गयी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *