रायपुर : आदिवासी राज गोंड़ समाज केन्द्र सभा झरगांव ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री सहायता कोष में दिए 1.87 लाख रूपए

रायपुर, 28 मई 2020
गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड के आदिवासी राज गोंड़ समाज केन्द्र सभा झरगांव के सभापति द्वारा कोरोना वायरस से बचाव और राहत के लिए एक लाख 87 हजार 500 रूपए की सहायता राशि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई गई है। कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार समाज के द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक लाख 25 हजार 750 रूपए और प्रधानमंत्री सहायता कोष में 61 हजार 750 रूपए की राशि जमा की गई है।