सीएए के खिलाफ उतरा सर्व आदिवासी समाज , आज पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन….
- .
.


रायपुर , 27 फरवरी 2020 — केन्द्र सरकार के द्वारा सीएए ,एनआरसी, एनपीआर लागू होने जा रहा हैं। इसके विरोध में आज सर्व आदिवासी समाज रायपुर इंडोर स्टेडियम में सभा आयोजित किया है। इसके समर्थन में मुख्य मंत्री भूपेश बघेल समेत मंत्री कवासी लखमा,अमरजीत भगत, प्रेमसाय सिंग टेकाम, कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल हैं।
मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ कहते हैं और अमित शाह कुछ अलग कहते हैं। सीएए एनआरसी और एनपीआर लागू होने से मुस्लिम को नहीं बल्कि देशभर के हिंदू भाई ज्यादातर जो पढ़े-लिखे नहीं आदिवासी इनको ज्यादा तकलीफ होगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि मुझे तो यह भी नहीं मालूम कि मेरी माता का जन्म तिथि क्या है। उन्होंने यह भी कहा कि मेरी जाति ओबीसी है लेकिन जाति सत्यापित करने वाला एक बाबू है और बाबू के भरोसे पूरा राज्य चल रहा है अब बाबू ही तय करेगा कौन जाति का है और किसका जन्म तारीख कब पैदा हुआ है मां-बाप नहीं अब बाबू के भरोसे सरकार चल रही।FacebookTwitterWhatsAppShare
