समाजसेवियों ने ‘डोनेशन ऑन व्हील’ को भेंट किया 146 नग थर्मल स्कैनर.


रायपुर 28 मई 2020/ रायपुर जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है।जिला प्रशासन के प्रयासों में अपनी सहभागिता देते हुए विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा की पहल पर समाज सेवियों ने 146 नग थर्मल स्कैनर “डोनेशन ऑन व्हील्स” में प्रदान किए हैं। आज कलेक्टर श्री सौरभ कुमार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आरिफ शेख़ और सीईओ डॉ गौरव कुमार सिंह से भेंट कर समाजसेवी समीर दुबे, सुषमा दुबे और पल्लवी पटेल के साथ प्रतिनिधि मंडल ने ये थर्मल स्कैनर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए।
प्रभारी कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा डोनेशन आन व्हील्स का अभिनव कार्य शुरू किया गया ताकि लॉकडाउन में फंस गए जरूरतमंद लोगों, श्रमिकों , निराश्रित और असहाय लोगों को आवश्यक सहायता दिया जा सके । उन्होंने सामग्री की सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सहयोग से लोगों को सुविधा उपलब्ध कराया जा सकेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ङा गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा डोनेशन आन व्हील्स के माध्यम से जिले के संवेदनशील एवं समाजसेवी लोगों, स्वयसेवी एवं सामाजिक संगठन,व्यावसायिक संस्थाओं द्वारा चावल, राशन और अन्य दैनिक जरुरतों की सामग्री का दान किया जा रहा है। आज दान किए गए इन चिकित्सा उपकरणों से संभावित कोरोना संक्रमित लोगों की जांच में अत्यधिक मदद मिलेगी। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के सकारात्मक सोच के लिए सभी की सराहना की है।
क्रमांक/05/विष्णु
