उप अभियंताओं को सहायक अभियंताओं के पद पर पदोन्नति देने की मांग को लेकर विधायक ने विभागीय मंत्री को लिखा पत्र ।
Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws


रायपुर , 28 मई 2020 — छत्तीसगढ़ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय को पत्र लिखकर अवगत कराया और कहा कि प्रदेशभर में रिक्त 148 सहायक अभियंताओं के पदों पर उप अभियंताओं को पदोन्नत किया जाय । एसोसिएशन ने कहा कि 2013 से उप अभियंताओं की आम पदोन्नति नहीं हो सकी है, अगर यह पदोन्नति होती है तो नवीन उप अभियंताओं के रिक्त पद सृजित होंगे एवं सालो से पदोन्नति की मांग कर रहे उप अभियंताओं को न्याय मिलेगा। आपको अवगत करा दें कि लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंताओं की भर्ती प्रक्रिया जारी है, इससे पहले यह पदोन्नति होती है तो और नए पद सृजित होंगे। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के मांग को गंभीरता से लेते हुए पत्र के जवाब में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री टीएस सिंहदेव को पत्र लिखकर पदोन्नति के लिए पहल करने का निवेदन किया है।


