झीरम घाटी कांड में महेंद्र कर्मा के पीएसओ से नक्सलियों ने लूटी थी एके 47, मानपुर में हुई बरामद
भिन्न / छत्तीसगढ़
Jiwrakhan lal ushare cggrameen
, 29 May , 2020 03:30 PM

राजनांदगांव। जिले के एंटी नक्सल मुख्यालय मानपुर से 7 किलोमीटर दूर परदोनी गांव के जंगल मे 7 मई की आधी रात एनकाउंटर में मारे गए बस्तर के चार हार्डकोर नक्सलियों के शव के साथ चार घातक हथियार पुलिस ने बरामद किये थे। इन हथियारों में से बरामद एके 47 राइफल दिनांक 25 मई 2013 को घटित झीरम घाटी में नक्सलियों द्वारा कांग्रेसी नेताओं के हत्या के दौरान महेंद्र कर्मा के पीएसओ शहीद सियाराम सिंह नवमी बटालियन दंतेवाड़ा को आवंटित हथियार के रूप में हुई है। राजनंदगांव एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।
