छत्तीसगढ़ सरकाररायपुर

लगातार 17 वे दिन भी जारी रही यातायात पुलिस की चेकिंग अभियान कारवाही

17 वें दिन भी 1100 से अधिक वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही

मान० न्यायालय द्वारा जारी गाइड लाइन का उल्लंघन करने वाले स्कूल बसो पर कार्यवाही हेतु संचालकों को जारी की गई नोटिस

यातायात रायपुर दिनांक 27 फरवरी 2020 यातायात पुलिस द्वारा राजधानी रायपुर की यातायात को सुगम सुरक्षित बनाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत अभियान कार्यवाही के तहत लगातार 17 वां दिन भी कार्यवाही करते हुए ग्यारह सौ से अधिक उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर कार्यवाही कर शमन शुल्क परिसमन किया गया।

इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को परिवहन करने वाले स्कूली बस चालकों द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा स्कूल बसों के परिचालन के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले स्कूल बसो को रोककर चेक किया गया! जिसमे अधिकांश वाहन चालकों द्वारा छात्र-छात्राओं के जान को जोखिम में डालते हुए लापरवाही पूर्वक वाहन का मुख्य गेट को खुला कर वाहन चलाते पाया गया जिनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया !

अपील :- यातायात पुलिस रायपुर आम नागरिकों से अपील करती है कि वे राजधानी रायपुर की यातायात को सुगम सुरक्षित बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें! नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने दे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *