Uncategorized

प्रेमजाल में फंसा कर छत्तीसगढ़ की युवती का बिहार में हुआ सौदा

Spread the love

SEARCH

Etoinews

क्राइम

Editor
Jiwrakhan lal ushare cggrameen

बिहार के गोपालगंज के एक स्थानीय पत्रकार ने यदि खुलासा नहीं किया होता तो छत्तीसगढ़ की एक युवती भयानक शोषण से मुक्त नहीं हो पाती ! जिसका महज 30 हजार में एक आर्केस्ट्रा संचालक मुमताज अली ने सौदा किया था !

इस बारे में गोपालगंज के बरौली महिला हेल्प लाइन की प्रबंधक नाजिया मुमताज ने बताया कि, छत्तीसगढ़ के कोरबा की इस युवती को प्रेम जाल में फंसाकर कुछ युवक बरौली ले कर आये थे। यहाँ के एक आर्केष्ट्रा संचालक मुमताज अली के हाथों उसे तीस हजार रुपये में बेचा गया था। इस मामले में मुमताज अली के अलावा पप्पू यादव सहित तीन अन्य लोगों की तलाश की जा रही है ! जिसकी जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस की महिला हेल्पलाइन को देने की बात कही गई है !

गरीबी और महिला शोषण से जुड़ी इस अपराध को अंजाम देने बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ गिरोह देशभर में सकरी है ! इस गिरोह में शामिल युवक लड़कियों को प्रेमजाल में फांसते है ! फिर उन्हें किसी आपराधिक प्रकरण में फंसा देते है | बदनाम होने के बाद पीड़ित लड़की इस गिरोह के आश्रित हो जाती है | फिर यह गिरोह उन लड़कियों को कोठों और आर्केस्ट्रा पार्टी को बेच देते है | बिहार में शादी ब्याह और अन्य अवसरों में लड़कियों की नुमाइश लगा कर उन्हें नचाना दलबल और शान समझी जाती है | यही कारण है कि इस गिरोह का धंधा चल पड़ा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *