31 नये कोरोना मरीज : ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ में आज 31 नये मरीज मिले…राजधानी रायपुर सहित इन जिलों में मिले कोरोना के मरीज… प्रदेश में एक्टिव केस 350 से हुआ पार….
EXCLUSIVEBy Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws Updated May 31, 2020

रायपुर 31 मई 2010। छत्तीसगढ़ में कोरोेना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खास बात ये है कि राजधानी रायपुर में भी कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में छत्तीसगढ़ में एक दर्जन कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में आज एक ही दिन में 31 कोरोना मरीज मिले हैं।

मिले आंकड़ों के मुताबिक जशपुर से आज एक ही दिन में 16 नये कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि महासमुंद से 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। वहीं कोरोबा में 2 और नये कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि राजधानी रायपुर से एक कोरोना मरीज मिला है। हालांकि रायपुर के बारे में ये खबर है कि ये प्राइवेट लैब की रिपोर्ट है। रायपुर में कोरोना पॉजेटिव मिली मरीज महिला है, जो देवेंद्र नगर की रहने वाली बतायी जा रही है। लिहाजा रायपुर के मरीज के बारे में और जांच करायी जा सकती है।
