बैगाओं की लड़ाई लड़ने अब समाज आया सामने, अध्यक्ष ने की होलिनटोला के बैगाओं से मुलाकात
भिन्न / छत्तीसगढ़
, 02 Jun , Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

कवर्धा। बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत महली के मोहल्ला होलिनटोला के 14 बैगा परिवारों को वन विकास निगम द्वारा उन्हें वहां से बेघर किया जा रहा था। इसके लिए विभाग ने नोटिस भी जारी किया है। इससे परेशान बैगा परिवार दर-दर भटकने को मजबूर थे। लेकिन अब बैगा समाज के युवा अध्यक्ष कामू बैगा ने मुलाकात कर उन्हें बेघर होने से बचाने समाज लड़ाई लडने का अस्वाशन दिया। बोड़ला ब्लॉक के ग्राम पंचायत महली के मोहल्ला होलिनटोला के पीड़ित बैगा परिवारों से मुलाकात करने गांव पहुंचकर उनके समस्याओं को जाना। गांव के लोगों ने बताया कि 25 मई को वन विकास निगम कवर्धा द्वारा 14 बैगा परिवारों को बेदखली का आदेश दिया गया था। यह कहते हुए की आप दूसरे गांव के निवासी है और आप वही निवास करें। यहाँ जो जमीन पकड़े उसे छोड़े। बता दें कि जबकि 2015 में जमीन का जुर्माना भी दिए है साथ ही राशन कार्ड, मतदाता सूची, आधार कार्ड, बिजली बिल तक के महली गांव के नाम से बना है। जिला अध्यक्ष कामू बैगा ने लोगों से मुलाकात कर यह आश्वासन दिया गया कि आपकी लड़ाई समाज की लोग पूरी दमखम से लड़ेंगे, आप लोगों को किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है।
