भैसमुंडी में बनेगा 10 लाख की लागत से गौठान.. नरवा, गरुवा, घुरुवा बारी का सपना होगा साकार
कुरुद. आज ग्राम भैसमुंडी मे 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गौठान निर्माण की आधारशिला रखी गई। इस दौरान जिला पंचायत की सभापति सुमन संतोष साहु और जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव ने भूमिपूजन का काम आरंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना का गांवो मे भी अब पहुंचने पर अफसोस जाहिर करते हुए सतर्कता एवं संयम की अपील की गई। साथ ही मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की बेहतरी एवं मनरेगा के तहत गांव गांव मे रोजगार मुहैया कराने को लेकर आभार व्यक्त किया गया। वहीं न्याय योजना के तहत किसानों को 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य का संकल्प पूरा करने व पहले किस्त के भुगतान को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बता दें कि कोकडी मे नया तालाब गहरीकरण हेतु 10 लाख रुपये की किए जा रहे कार्य का निरीक्षण भी किया गया। बकली से कोकडी पहुंच मार्ग में भी सिंचाई परियोजना विस्तार के लिए फंड का आग्रह सभापति ने विभागीय मत्रियों से मिलकर कराने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर भैसमुंडी सरपंच त्रिलोक साहु, दुर्योधन निषाद उपसरपंच, भुषण चंद्राकर, मोहन साहु, बोधनराम, आशाबाई, सतरुपा, वीणाबाई, कोकडी सरपंच गायत्री ध्रुव, सीता साहु, उपसरपंच गोपेश्वर साहु, खेमराज साहु, मदन साहु मौजूद थे।
